पी.यू. कैंपस में ऐसे लोग घुसे जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं : किरण

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 09:12 PM (IST)

चंडीगढ़, (रश्मि): पंजाब यूनिवर्सिटी में रियो की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘तिरंगा बैंड इन एवरी हैंड’ मंगलवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में रियो ने पी.यू. में स्टूडैंट व फैकल्टी सदस्यों को अब तक 10 हजार बैंड बांटे।

कार्यक्रम में सांसद किरण खेर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। किरण खेर ने कहा कि तिरंगे की रक्षा के लिए फौजी बार्डर पर खड़े रहते हैं और हमारी रक्षा के लिए लड़ाईयां लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि पी.यू. में कुछ ऐसे लोग आ गए हैं जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं।

वह अंधेरे में कैंपस में आते हैं। ऐेसे लोगों को मैं कहती हूं वह खुलकर सामने आएं मेरे साथ डिबेट करें। उन्होंने कहा कि नीरज पंत जैसे लोग राजनीतिक दलगतसे ऊपर उठकर काम करते हैं। यह हमारे देश के लिए बहुत अच्छी बात है। इस दौरान रियो के फाऊंडर नीरज पंत ने कहा कि आने वाले दिनों में वह बच्चों से स्टेशनरी का डोनेशन लेंगे। इसमें शिक्षा दान यात्रा चलाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News