मौलाना कलाम आजाद ट्रॉफी में पी.यू. ने पाया दूसरा स्थान

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 10:10 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): पंजाब विश्वविद्यालय को मौलाना कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ हैं। अंतर विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर देश से श्रेष्ठ विश्वविद्यालय का चयन किया जाता है, जिसे माका ट्रॉफी दी जाती है। पंजाब विश्वविद्यालय को 2015-16 के खेल सत्र के लिए दूसरा स्थान मिला है।

खेल एंव युवा मंत्रालय की ओर से शुरू की गई ट्रॉफी के लिए पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला पहले स्थान के लिए घोषित की गई। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति के हाथों विजेता विश्वविद्यालय को यह ट्राफी प्रदान की जाएगी।

खेल मंत्रालय अंतर विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर अंकों का निर्धारण करता है। जिसके तहत पांच श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों का चयन किया जाता है, जिनमें से पी.यू. एक है।

2004-05 में बना था विजेता :

पंजाब विश्वविद्यालय अंतिम बार वर्ष 2004-5 के खेल सत्र में माका ट्रॉफी का विजेता बना था। उसके बाद से पंजाब विश्वविद्यालय के लिए माका ट्रॉफी महज इंतजार बनकर रह गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News