एयरपोर्ट बंद होने के कारण बढ़ी लोगो की परेशानी, फुल हुई बसें और ट्रेने

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2018 - 06:45 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के 26 फरवरी तक बंद रहने के कारण शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा हैं। जिसके चलते लोग ट्रेन और वोल्वो बसों से अपने सफर करने के लिए मजबूर हैं । इसके आलावा भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली शताब्दी में 2 एक्सट्रा कोच लगाए गए, जिसमें पैसेंजरों की पहली पसंद एग्जीक्यूटिव क्लास रही जबकि चेयर कार खाली रहीं। रेलवे के उत्तरधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में यात्रियों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। यदि एग्जीक्यूटिव क्लास में वेटिंग लिस्ट ज्यादा रहती है तो चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी में एग्जीक्यूटिव कोच बढ़ाए जा सकते हैं। सोमवार को कालका से दिल्ली जाने वाली दोनों शताब्दी तथा चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी में एग्जीक्यूटिव क्लास की सभी सीटें फुल थीं लेकिन चेयर क्लास की कुछ सीटें खाली रहीं। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी गाड़ी संख्या 12045-46 में 1-1 एग्जीक्यूटिव तथा चेयर कार कोच लगाए गए थे लेकिन चंडीगढ़ शताब्दी में एग्जीक्यूटिव क्लास के 25 सीटें तथा चेयर क्लास की 90 सीटें खाली थीं। 

 

मंगलवार को एग्जीक्यूटिव कोच फुल
मंगलवार को तीनों शताब्दी की एग्जीक्यूटिव क्लास की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं लेकिन इसके विपरीत चेयर कार में काफी सीटें खाली हैं। 
ट्रेन संख्या                    एग्जीक्यूटिव क्लास                        चेयर कार 
12045-46                     फुल                                        287 खाली
12005-06                     16  वेंटिग                                 236 खाली
12011-12                     फुल                                       102 खाली 

 

वोल्वो बसें भी फुल
चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली वोल्वो बसों में भी सीटें फुल चल रही हैं। सैक्टर-17 बस स्टैंड में वोल्वो काऊंटर के इंजार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट बंद होने के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है और सभी वोल्वो बसें फुल चल रही हैं।  

 

कोट्स
अभी तीनों शताब्दी की चेयर कार की सीटें खाली जा रही हैं। यदि एग्जीक्यूटिव क्लास की वेटिंग अधिक होती है तो चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी में एग्जीक्यूटिव कोच बढ़ाया जा सकता है। -दिनेश चंद शर्मा, डी.आर.एम., अंबाला मंडल।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News