शहर के रोहित को मिलेगा इंदिरा गांधी NSS अवार्ड, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 07:47 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पोस्ट ग्रैजुएट गवर्नमैंट कॉलेज सैक्टर-11 के बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र रोहित को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत भारत सरकार इंदिरा गांधी एन.एस.एस. अवार्ड से सम्मानित करेगी। यह अवार्ड 25 सितम्बर को दिल्ली में राष्ट्रपति की ओर से दिया जाएगा। रोहित को सर्टिफिकेट के साथ-साथ एक सिल्वर मैडल और पजास हजार रुपए भी पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। 

 

बता दें कि रोहित को अवार्ड उसके द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतगर्त किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए यह अवार्ड दिया जा रहा है। बतां दे कि इस अवार्ड के लिए हर वर्ष देशभर के कॉलेजों की फाइलें मांगी जाती है। इसके बाद देशभर से आई छात्रों की फाइलों में से केवल 30 ऐसी फाइलों को चुना जाता है जिनमें छात्रों द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया गया हो। इसी प्रक्रिया के तहत ही रोहित का भी चुनाव किया गया है। 

 

एन.एस.एस. मैम ने खुद के बच्चे की तरह किया गाइड :
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ शहर के बच्चों की पहले भी 30 बज्जों में से सिलैक्शन कई बार हुई है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि चंडीगढ़ के किसी छात्र ने पहला रैंक हासिल किया है। रोहित का कहना है यह सब सिर्फ एक शख्स के कारण ही संभव हो पाया है। 

 

वह है मेरी एन.एस.एस कॉर्डिनेटर प्रो. रेनू। शायद वो न होते तो मेरा इस मुकाम तक पहुंच पाना मुश्किल था। रेनू मैम ने मुझे खुद के बच्चे की तरह ही मेरा मार्गदर्शन किया है। जिस समय भी हमारी एन.एस.एस. टीम को रेनू मैम की जरूरत पड़ती थी, मैम बिना सोचे-समझे ही हमारे लिए कॉलेज आ जाती थी। कई बार तो मैम संडे को भी हमारे लिए कॉलेज आई हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता था कि मानों मैम ने ठान रखा है कि किसी भी तरह उन्हें अपने बच्चों को उनकी मंजिल तक पहुंचाना हो।

 

मैंने जितना उसे सिखाया, वह उससे कहीं ज्यादा सीखा : रेनू
रोहित की एन.एस.एस कोऑर्डिनेटर रेनू जो कॉलेज में सोशोलॉजी की प्रोफैसर के तौर पर भी कार्यरत हैं, का कहना है कि रोहित एक काबिल बच्चा है। मैं जितना उसको सिखाती थी, वह उससे कहीं ज्यादा सीख जाता था। मैं सत्य साई ऑर्गेनाइजेशन की मैंबर हूं और उसी सेवा को ध्यान में रखते हुए ही मैं एन.एस.एस. में भी उसी सेवाभाव से सेवा कर रही हूं। 

 

रोहित की उपल्ब्धियां :

-वर्ष-2017 में बुड़ैल स्थित गवर्नमैंट मिडल स्कूल में मात्र 10 घंटे में 350 पौधे लगाने को लेकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी है नाम दर्ज।

-वर्ष-2015 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने सैक्टर-17 प्लाजा में नारी के दुख, दर्द, भावना और जीवन को लेकर एक बहुत बड़ी चाक से एक तस्वीर बनाई थी।

-मिल चुका है एन.एस.एस. स्टेट अवार्ड।

-वर्ष-2017 में रिपब्लिक-डे पर रोहित ने चंडीगढ़ को दिल्ली में रिप्रैजैंट किया था। 

-यूथ क्लब आर्गेनाइजेशन बनाकर जरूरत मदों की कर रहे हैं मदद। 

-750 सड़क हादसों में अनजान लोगों की की मदद।

-रैड क्रॉस सोसाइटी द्वारा अच्छे कार्य के लिए स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News