पी.सी.आर. में सोते रहे पुलिस कर्मी, चोरों ने फैक्टरी से 1 नहीं 2 नहीं बल्कि चार बार की चोरी

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 07:56 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप): वैसे तो शहर में पुलिस चोरों को पकडऩे के लिए बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन हकिकत तो कुछ और ही है। इंडस्ट्रीयल एरिया फेज 2 स्थित एक सैनेटरी गुड्स की फैक्टरी में चोरों की इस करतूत को जान आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां बता दें कि चोरों ने फैक्टरी को एक नहीं दो नहीं बल्कि 4 बार निशाना बनाया है। चोरों ने इन चोरी की वारदातों को एक महीने में अंजाम दिया है। लेकिन पुलिस उन्हें पकडऩे के बजाए सोती नजर आई। 


पुलिस ने दर्ज नहीं की कोई एफ.आई.आर....
फैक्टरी मालिक प्रभजीत सिंह का आरोप है कि हर वारदात की उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस की अब तक एफ.आई.आर. तक दर्ज नहीं की। उनकी फैक्टरी से 7 मार्च से लेकर अभी तक चार बार चोर करीब 2 लाख रुपए का कच्चा माल चुरा चुके हैं। जब इस विषय में सैक्टर-31 थाना प्रभारी जसविंद्र कौर से बात की गई तो उनका कहना था की चोरी की लिखित शिकायत नहीं दी गई है, जिसके चलते पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की। वीरवार रात भी फैक्टरी में चोरी की सूचना मिली। हमने मौके का मुआयना कर लिया है, जांच जारी है। 

ऐसे हुई चोरी की वारदात... 
प्रभजीत केे अनुसार 7 मार्च की रात को फैक्टरी की छत पर लगी लोहे ही जाली को तोड़कर यहां रखे कच्चे माल को चुराया गया था। उन्होंने तुरंत छत की रिपेयर करवाते हुए वहां पर मजबूत लोहे की जाली लगवाई लेकिन चोरों ने 10 मार्च को लोहे की ग्रिल को तोड़कर फैक्टरी में प्रवेश किया और करीब 90 हजार रुपए का कच्चा माल फिर चुरा लिया। 17 मार्च को उनकी फैक्टरी में फिर से चोरी हुई। इस बार चोर छत से नहीं, दीवार तोड़कर उसकी ईंटें हटाकर घुसे और सामान चुरा ले गए। उन्होंने फैक्टरी में 4 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवा दिए और खुद की फैक्टरी में सोने लगे। वीरवार देर रात 2 बजे उन्हें फैक्टरी के ऊपरी हिस्से से आवाजें आनी सुनाई दी। उन्हें पता चला कि दीवार की ईंटें हटाकर कोई अंदर आ रहा है। प्रभजीत और उनका चौकीदार आरोपियों को पकडऩे के लिए भागे तो आरोपी छत के रास्ते से सामान चोरी कर भागते नजर आए। दोनों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वे छत के साथ लगे पेड़ से उतरकर वहां पहले से तैयार खड़े 2 साथियों के साथ फरार हो गए। 2 आरोपियों की तस्वीर भी उनके सी.सी.टी.वी. में कैद हुई है जबकि जाते हुए आरोपी एक सी.सी.टी.वी. कैमरा तोड़ गए।

पी.सी.आर. में सोते मिले पुलिसकर्मी...
प्रभजीत ने बताया कि वीरवार रात जब वे चोरी कर रेवले ट्रैक की तरफ भाग रहे चोरों का पीछा कर रहे थे उन्हें एक पी.सी.आर. खड़ी नजर आई। वे पी.सी.आर. के पास पहुंचे लेकिन वहां का नजारा देख वे हैरान रहे गए। गाड़ी में दोनों कर्मी सोते नजर आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News