सगे भाई की जमीन जायदाद हथियाने के लिए व्यक्ति ने चली यह चाल, पकड़ा गया

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 03:28 PM (IST)

मोहाली: कलयुगी समाज में कोई किसी का नहीं होता। यहां तक कि सगा भाई भी भाई का नहीं होता। इसका एक उदाहरण मोहाली में सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई जमीन जायदाद हथियाने के लिए अपना दिन इमान बेच डाला। आरोपी ने भाई की मौत के बाद उसकी जायदाद को अपना बनाने के लिए जाली वसीयत बना डाली लेकिन उसकी यह करतूत दुनिया के सामने आ गई। आरोपी रजवंत सिंह कपूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ उसके एन.आर.आई. भतीजे अरशजोत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। वीरवार को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 
शिकायतकत्र्ता अरशजोत सिंह अमेरिका में रहता है और यहां उनका घर खरड़ के रंधावा रोड पर है। अशरजोत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ रजवंत सिंह कपूर ने उसके मृत पिता हरबंस कपूर की जाली वसीयत बना कर जमीन अपने नाम करवा कर उसके (अरशजोत) साथ, उसकी बहन महक कौर कपूर तथा उसकी विधवा माता बलविन्द्र कौर कपूर के साथ धोखा किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता के हिस्से की जमीन करीब डेढ़ एकड़ बनती थी। जिसकी आरोपी ताऊ ने जाली वसीयत पर इंतकाल भी करवा लिया।

पहले हुआ था समझौता...
अरशजोत ने बताया कि रजवंत सिंह कपूर, एक सरकारी विभाग में कार्यरत था। उसने 2 मार्च 2005 को उसके पिता हरबंस सिंह कपूर के जाली हस्ताक्षर कर जाली वसीयत बना ली। रजवंत के खिलाफ एक शिकायत अरशजोत की माता बलविन्द्र कौर कपूर द्वारा पंजाब स्टेट कमिश्नर फॉर एन.आर.आई. चंडीगढ़ में भी दी गई थी। लेकिन एक बार उनका रजवंत के साथ समझौता भी हुआ था। समझौते में आरोपी ने कहा था कि वह उनका बनता हक देगा लेकिन बाद वह मुकर गया जिसके चलते फिर शिकायत दे दी गई थी।

रिश्वत लेता भी पकड़ा गया था रजवंत सिंह...
एन.आर.आई. अरशजोत ने बताया कि रजवंत सिंह कपूर बहुत ही शातिर किस्म का आदमी है। कुछ समय पहले वह रिश्वत लेता पकड़ा गया था। आरोपी ने दंगा पीड़ितों के रेड कार्ड बनवाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। इस दौरान उसे रिश्वत लेने के आरोपों के तहत काबू किया गया था। उस समय वह डीसी आफिस, मोहाली में कार्यरत था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News