वर्ल्ड कांग्रेस का दूसरा दिन: मैराथन के जरिए बताए हैल्थ के लिए फिजिकल एक्टिीविटी लाभ

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2017 - 11:19 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): पी.जी.आई. में चल रही एन.सी.डी. वर्ल्ड कांग्रेस के दूसरे दिन की शुरूआत मैराथन से हुई। इस दौरान मालदीव के हैल्थ मिनिस्टर हुसैन रशीद, स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ के प्रो. जे.एस. ठाकुर, एंडोक्राइनोलजी विभाग के प्रो. संजय बडाडा और एन.सी.डी. एंड इंवायरमैंटल हैल्थ सेरो के डायरैक्टर थकसाफोन थमारंगसी मौजूद रहे। चंडीगढ़ लॉन टैनिस एकैडमी के ट्रेनर डा. अमितोज की तरफ से इसका आयोजन किया गया। प्रो. ठाकुर की मानें तो मैराथन का उद्देश्य लोगों का फिजिकल एक्टिीविटी की तरफ रुझान बढ़ाने को लेकर किया गया है।

अगर लोग रोजाना सैर, योगा या कोई वर्कआउट करते हैं तो वह काफी बीमारियों से बच सकते हैं जो एन.सी.डी. कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है। मैराथन का थीम ‘लैट अस टॉक लैस एंड एक्ट मोर’ था। मालदीव के हैल्थ मिनिस्टर की मानें तो लोगों को इसे डेली रूटीन में शामिल करने की जरूरत है। इस मौके पर शराब के सेवन से होने वाले नुक्सान के बारे में भी लोगों को बताया गया। डाक्टर्स की मानें तो शराब महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर की वजह बनता है। वहीं पुरुषों में शराब से क्लर कैंसर होना आम बात है।

चंडीगढ़ के साइकिल ट्रैक रोड में हो रहे तबदील

शहरवासियों को फिजिकली फिट रखने के लिए प्रशासन की तरफ से साइकिल ट्रैक्स तो बना दिए हैं पर ये अब रोड में बदल गए हैं। एन.सी.डी. कांग्रेस के दूसरे दिन चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक्स को लेकर कई एक्सपर्टस ने राय रखी। उनके मुताबिक शहर के कॉलेजिस में एस.यू.वी. व्हीक्लस पर बैन होना चाहिए। वहीं लोगों व स्टूडैंट्स को साइकिलिंग के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही हर सैक्टर्स में भी साइकिल चलाने के लिए अलग से ग्रीन पैच होने चाहिए। यह वो तरीका है जिससे लोगों में फिजिकल एक्टिीविटी बढ़ेगी व लोगों को हैल्दी लाइफ मिलेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News