कल चंडीगढ़ में मनाया जाएगा पलास डे

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 10:37 AM (IST)

चंडीगढ़ : शहर में कल सोमवार को स्टेट फ्लावर पलास मंडे के तौर पर इवेंट आयोजित किया जा रहा है। सिटी फॉरेस्ट जो सुखना लेक की बैकसाइड में पड़ता है वहां करीब 400 पौधे पलास के प्लांट किए जाएंगे। इस इवेंट में स्कूल के बच्चे, प्रशासन के अफसर और एनजीओ से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। बता दें कि  पलाश को चंडीगढ़ का स्टेट फ्लावर घोषित किया गया है तो बच्चों को इसके बारे में जानकारी हो इसलिए ये पौधे लगाए जा रहे हैं| 

 

पलास के पौधे प्लांट किए जाएंगे :
चंडीगढ़ में पलास के पेड़ इक्का दुक्का ही नजर आते हैं। इसलिए चंडीगढ़ फर्स्ट नाम की संस्था भी पलास की प्लांटेशन शहर में कर रही है। बच्चों को स्टेट फ्लावर के बारे में जानकारी हो इसलिए सेक्टरों में और खासतौर से एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में ये पौधे लगाए जा रहे हैं। इस सीजन में करीब 5000 पौधे प्लास के प्लांट किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News