NOC लेने वाले नर्सिंग स्टाफ को PGI ने दिया रिलीविंग लैटर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 10:17 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : नोटिस पीरियड पर काम कर रहे पी.जी.आई. नर्सिंग स्टाफ को मंगलवार को रिलीविंग लैटर दे दिया गया। नर्सिंग स्टाफ यूनियन की प्रैजीडैंट ने बताया कि जिन कर्मचारियों ने एन.ओ.सी. लिया था उन्हें रिलीव कर दिया है। 

 

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाकी के स्टाफ को भी जल्द रिलीव कर दिया जाएगा। पी.जी.आई. में नर्सिंग पद पर कार्यरत 50 के करीब कर्मचारियों ने पिछले एक माह से रिजाइन दिया हुआ है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से उन्हें रिलीविंग लैटर नहीं दिया जा रहा है। नर्सेज 15 दिन से रिलीविंग लैटर की मांग कर रहे हैं लेकिन सोमवार को मामला मीडिया में आने के बाद प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए, फिलहाल एन.ओ.सी. ले चुके कर्मियों को रिलीव कर दिया है। 

 

एन.ओ.सी. लेने बाद स्टाफ ने कई जगह अप्लाई किया हुआ था। इसमें से कई कर्मी साऊथ, जोधपुपर एम्स, दिल्ली एम्स में ज्वाइन कर रहे हैं। स्टाफ की मानें तो उनमें से कई कर्मियों का नोटिस पीरियड भी खत्म हो चुका है लेकिन जब तक उन्हें रिलीव नहीं किया जाता तब तक उन्हें काम पर आने को कहा गया है। 

 

ज्वाइनिंग का प्रोसैस हुआ तेज :
एक साथ इस तरह स्टाफ के रिजाइन के बाद पी.जी.आई. प्रशासन भी परेशान हो गया है। पी.जी.आई. में इस वक्त 2600 नर्सेज का स्टाफ कार्यरत है, जिसमें से कई रिजाइन कर चुके हैं। वहीं स्टाफ के जाने से मौजूदा स्टाफ पर काम का बोझ बढ़ गया है, जिसे देखते हुए पी.जी.आई. प्रशासन ने 72 पदों पर भर्ती का प्रोसैस तेज कर दिया है। मौजूद नर्सिंग स्टाफ काफी अर्से से नए स्टाफ की मांग कर रहा है लेकिन अब इतने लोगों के रिजाइन देने के बाद प्रशासन जल्द नई भर्ती करना चाहता है। पिछले वर्ष पी.जी.आई. ने 72 पद पर भर्ती करनी थी जिसमें अब तक सिर्फ 22 पद भरे गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News