अब इलाज में देरी के चलते पी.जी.आई. में दम नहीं तोड़ेंगे मरीज़

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2017 - 04:05 PM (IST)

चंडीगढ़ : दूर हो या नज़दीक, प्राइवेट हो या फिर सरकारी अस्पताल; अब हर कहीं से पी.जी.आई. रेफर किए गए सभी मरीज़ो को समय पर इलाज मिलना काफी मुश्किल है। कई बार मरीज़ों की संख्या ज़्यादा होने के कारण समय पर सभी का इलाज नहीं हो पता है। जिसके चलते कई मरीज़ दम तोड़ देते हैं। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होगा। पी.जी.आई. को दूर हो या नज़दीक, प्राइवेट हो या फिर सरकारी अस्पताल अब सभी अस्पतालों के साथ एक स्टार्ट-अप सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा जा रहा है। जिसके चलते अब पी.जी.आई. रेफर किए जा रहे मरीजों की सूचना पहले ही अस्पताल को रहेगी। इसके साथ ही रेफर करने वाले अस्पताल के पास भी पी.जी.आई. के डॉक्टरों और सहूलियतों की जानकारी भी मिल जाएगी। 

 

इस तरह एक तरफ जहां पी.जी.आई. पहुंचे मरीज को समय से इलाज मिल जायेगा, वहीं दूसरे तरफ मरीज के पहुंचने से पहले मरीज की सारी जानकारी डॉक्टर के पास मौजूद रहेगी। जिससे डॉक्टर को भी इलाज में सुविधा होगी। बकायदा पी.जी.आई. के एडवांस पीडीटीट्रिक सेंटर के साथ इसको जोड़ा जा चुका है। यहां रेफर किए हर मरीज़ को समय से इलाज मिलेगा। शहर के 10 से 15 अस्पताल इस स्टार्ट-अप सॉफ्टवेयर के साथ जुड़ चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News