शादी के 6 दिन बाद प्रेमी के साथ फरार हुई विवाहिता पहुंची थाने, पति ने पूछा ''भागना ही था तो शादी क्यों की'', नहीं दे पाई कोई जवाब

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 02:49 PM (IST)

डेराबस्सी: डेराबस्सी में शादी के कुछ दिन बाद पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार होने वाली नई नवेली दूल्हन थाने में पेश हुई। लगभग एक महीने बाद नवविवाहिता रंजीता की वीरवार को वापस आई। कोर्ट के निर्देशों के बाद रंजीता पुलिस जांच जॉइन करने पहुंची। जब रंजीता थाने पहुंची तो उसका सामना पति, सास और पिता के साथ हुआ। सभी ने उसे कोसा, झिंझोड़ा यहां तक कि सभी ने उसे बददुआएं तक दीं। लेकिन रंजीता पर इन सब बातों का कोई फर्क नहीं दिख रहा था। पति को छोड़ घर से भागने के पीछे उसने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगा रही थी। हालांिक इन आरोपों को पुलिस कोई गंभीरता से नहीं लिया। 


पति ने कहा भागना ही था तो शादी क्यों की...
थाने में रंजीता के पिता उसी को ही कसूरवार ठहरा रहे थे। यहां तक कि पिता ने रंजीता को बेदखल कर दिया है। पति दीपक सास यही जवाब मांगते रहे कि भागना ही था तो शादी क्यों की। रंजीता से बहुत से सवाल पूछे जा रहे थे लेकिन वह सवालों के कोई सही से जवाब नहीं दे पा रही थी। रंजीता बस एक ही आरोप लगा रही थी कि ससुराली उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करते थे। उसने यह भी कहा कि पिता ने उसका साथ नहीं दिया तो दोस्त अंकित के साथ जाने के अलावा उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। चोरी के गहने भी उसके पास हैं। करीब दो घंटे तक थाने रुकने के बाद वह अपने वकील के साथ लौट गई। तफ्तीश अधिकारी केवल सिंह ने कहा कि वह कोर्ट के निर्देशों से पुलिस जांच जॉइन करने आई थी जिस कारण उसे अरेस्ट नहीं किया जा सकता था। उससे कुछ जरूरी सवाल किए थे, परंतु रंजीता के जवाब उलझाने वाले थे।

यह था मामला..
शादी के छह दिन बाद रंजीता 24 अप्रैल की रात अपने पति को नशीला नींबू पानी देकर ससुरालिया परिवार के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई थी। पति दीपक की शिकायत पर रंजीता और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बाद में उसके साथी अंकित को भी केस में नामजद कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News