महाशिवरात्रि : हर-हर महादेव व भोलेनाथ के जयकारों के साथ गूंजे शिवालय, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 09:43 AM (IST)

मोहाली(नियामियां) : शहर में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही हर तरफ धार्मिक वातावरण बना रहा शहर के सभी मंदिरों में सुबह पूजा-पाठ और हवन यज्ञ हुआ और साथ ही हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। महाशिवरात्रि पर शहर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही।

 

वहीं महिलाओं की संकीर्तन मंडलियों ने कीर्तन किया। शिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर के सभी मंदिरों में दूध और फल के लंगर लगाए गए। 

 

श्री ब्राह्मण सभा की ओर से इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-9 स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में मंगलवार को शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। इस मौके सुबह पूजा पाठ के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। जिसके बाद पूरा मंदिर में श्रद्धालुओं का माथा टेकने के लिए तांता लगा रहा। 

 

इस मौके विजय शर्मा, विवेक कृष्ण जोशी, जसविंदर शर्मा, एच.के. शर्मा, जे.पी.एस. रिशी, जोगिंदर पाल तोकी, राकेश कुमार दत्ता भी मौजूद रहे। सैक्टर-68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में प्रधान मनोज अग्रवाल की देखरेख में शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News