किड्स फैशन शो में बच्चों ने बिखेरा जलवा, परिजनों ने भी लिया हिस्सा, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2017 - 12:28 PM (IST)

चंडीगढ़(नेहा) : सैक्टर-27 स्थित प्रैस क्लब में लिटिल आइकन व किड्स फैशन शो के लिए कर्टन रेजर का आयोजन किया गया, जिसमें ट्राईसिटी के 40-50 बच्चों व उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। शो में मॉडल बहार चावला शो स्टॉपर रहीं। लिटल आइकान ने पिछले दो साल में तीन आडिशनों के दौरान करीब 5000 बच्चों को प्लेटफार्म दिया है। 

 

लिटिल आइकन फैशन शो सीजन-4 में लिटिल आइकन सुपर माडल हंट, लिटिल आइकन स्टैशनरी, लिटल आइकान कैलेंडर एंड वैल, लिटल आइकन मैग्जीन आदि लांच किए। शो के दौरान बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कई राऊंड रखे गए जिसमें कैटवॉक, इंट्रोडक्शन राऊंज व टैलैंट राऊंड आदि था। इसके बाद यम्मी मम्मी राऊंड में सभी बच्चों ने अपनी मम्मी के साथ रैंप वॉक किया था। 


दिल छू जाने वाली बातें करती हैं साढ़े 3 साल की जिआना। इस बच्ची ने अपनी प्यारी-प्यारी बातों से सभी का दिल जीता। यमुनानगर की जिआना ने महज 3 साल की उम्र में लिटिल चैंप्स यमुनानगर का टाइटल और हाल ही में लिटिल आइकॉन मिस क्यूटी पाई का खिताब भी अपने नाम किया है। 


4 वर्ष का विवान देखने में बहुत क्यूट है। वह सलमान खान का सबसे बड़ा फैन है। विवान अभी तक 45 रैंप शो कर चुका है व इसके अलावा हाल ही में दक्षिण भारत की कंपनी के साथ उसका कॉन्ट्रैक्ट हुआ है जिसके तहत शूट अभी चैन्नई में हुआ है। 

 

हरगुन की मानें तो वह बैस्ट है व हमेशा बैस्ट ही रहना चाहती ह। सिर्फ ग्लैमर और फैशन नहीं हरगुन जिंदगी की हर फील्ड पर हर काम में बैस्ट होना चाहती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News