एक्स-रे करवाने आई महिला की 2 लाख रुपए की ज्वैलरी गायब

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 11:11 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : पंचकूला के एम.डी.सी.-4 की रहने वाली एक महिला का उपचार के दौरान लाखों रुपए की ज्वैलरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पंचकूला एम.डी.सी.-4  के रेल विहार की रहने वाली प्रियंका गोयल नाम की महिला का सड़क दुर्घटना में चोट लग गई थी और उसके उपचार के लिए पंचकूला चैरीटेबल ट्रस्ट में एक्स-रे करवाने वीरवार को गई थी। जहां एक्स-रे के दौरान करीब 2 लाख रुपए की सोने की ज्वैलरी गायब हो गई। महिला ने इस मामले को लेकर एम.डी.सी. थाना पुलिस को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

 

पंचकूला के एम.डी.सी. के सैक्टर-4  में एक घायल महिला पंचकूला चैरीटेबल ट्रस्ट लैब में अपना एक्स-रे करवाने के लिए आई और एक्सरे के दौरान चैरीटेबल ट्रस्ट की महिला कर्मचारी द्वारा महिला का मंगलसूत्र ओर सोने की चेन उतार कर रख दी और जब घायल महिला प्रियंका एक्स-रे करवा कर बाहर आई तो उसने देखा कि उसके गले की चेन ओर मंगलसूत्र गायब है । कुछ देर बाद जब वापस जाकर अस्पताल की महिला एटैंटेड से अपनी ज्वैलरी मांगी तो ज्वैलरी वहां से गायब थी। 

 

महिला ने पंचकूला पुलिस को उपचार के दौरान करीब 2 लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच पड़ताल कर रहे पुलिस अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि प्रियंका नाम की महिला ने सोने के जेवर चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अस्पताल के स्टाफ और एक मरीज पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News