ममता हुई शर्मसार, कूड़ेदान में मिला भ्रूण

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2017 - 07:58 PM (IST)

चंडीगढ़, (कुलदीप): सरकारी मॉडल हाई स्कूल सैक्टर-52 के पास कूड़ेदान में 3 माह का भ्रूण मिला। सैक्टर-36 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में भू्रण मिलने की सूचना आई।

 

सूचना मिलते ही मौके पर सैक्टर-61 पुलिस चौकी व सैक्टर-36 थाना  पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि  सफाई कर्मचारी ने भ्रूण देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस आसपास के अस्पतालों में पूछताछ कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News