तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी से लोग परेशान, वीकएंड पर हो सकती है बारिश

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 05:09 PM (IST)

चंडीगढ़:  शुक्रवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों के खूब पसीने छुड़वाए। उसके बाद फिर दोपहर को गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। शुक्रवार को पारा 39 डिग्री सैल्सियस से पार हो गया। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और तेज आंधी चलने लगी। धूप कम हुई तो शाम करीब साढे चार बजे तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी से लोगों को दो चार होना पड़ा। 50 कि.मी. की रफ्तार से चल रही धूल भरी आंधी से सड़को पर जा रहे पैदल और दोपहिया वाहन चालकों खासा परेशानी हो रही है। शुक्रवार को पड़ोसी राज्य हिमाचल में बारिश को दौर जारी है जिसके चलते चंडीगढ़ में भी मौसम में बदलाव आया है। 
बता दें कि वीरवार से दिन और रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले वीकएंड को बारिश की संभावना है। विभाग का कहना है कि आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News