कमरे में सो रही महिला की कटी चोटी, लोगों ने घर के बाहर लगाए नीम की टहनी

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 07:54 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): रामदरबार फेज-2 स्थित मकान नंबर 41 की पहली मंजिल पर सो रही 30 वर्षीय महिला की वीरवार सुबह नौ बजे चोटी कट गई। महिला ने चोटी जमीन पर पड़ी देखी तो वह डर से बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे जी.एम.सी.एच.-32 में दाखिल करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं, सैक्टर-31 थाना पुलिस अस्पताल में दाखिल महिला रेखा के बयान दर्ज करने पहुंची। महिला ने बताया कि उसके कमरे में कोई नहीं आया और अचानक उसकी चोटी कट गई। वहीं पुलिस ने घटना की जांच के लिए फॉरैंसिक मोबाइल टीम को भी बुलाया। लेकिन कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस ने मामले में डी.डी.आर. दर्ज कर ली है।

रामदरबार फेज दो स्थित मकान नंबर 41 निवासी अश्विनी ने बताया कि उसकी भाभी रेखा की दो दिन से तबीयत ठीक नहीं थी। वीरवार सुबह पहली मंजिल स्थित कमरे में वह आराम कर रही थी। उसकी छोटी बहन सीमा ने उसे चाय पीने के लिए नीचे बुलाया। तभी वह अचानक जोर से चिल्लाई।

सीमा जब पहली मंजिल पर अपनी भाभी रेखा के पास गई तो उसकी चोटी जमीन पर पड़ी हुई थी और वह बेड पर बेहोश पड़ी थी। सीमा ने चोटी कटने की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने बताया कि रेखा का पति हाईकोर्ट में काम करता है।

कालोनी नंबर चार में घरों के बाहर लगाई नीम की टहनी

चोटी कटने की अफवाह से कालोनी नंबर चार के लोगों ने अपने घरों के बाहर नीम की टहनी लगा रखी है। लोगों को अंधविश्वास है कि नीम की टहनी घरों के बाहर टांगने से चोटी नहीं कटेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News