साफ सुथरी कॉमेडी करने में ही आता मजा : ख्याली

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 01:30 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : कामेडी कलाकार ख्याली इन दिनों हरियाणा राज्य के स्र्वण जंयती कार्यक्रम मे लोगों को कामेडी के साथ जागरूकता संदेश भी देंगे। ख्याली ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि 22 जिले मे 22 कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा सरकार कर ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को सैक्टर 14 स्थित गवर्नमैंट कालेज फार गर्ल्स में कार्यक्रम मे भाग लेंगे जिसमें युवाओं को कामेडी शो के दौरान जागरूक कर स्वच्छता और समाज फैली कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम विभिन्न जिलों में 3 सितम्बर तक आयोजत किए जाएगे।   

 

उन्होंने बताया कि उनके जीवन सघर्ष भरा रहा है। उन्होंने संघर्ष के दिनों में कपडे फैक्टरी में कार्य करने के दौरान हाथ 13 जगहों से टूट गए थे जिस का डाक्टरों ने 8 बार आप्रेशन किया। लेकिन वे निराश नहीं हुए संघर्ष को जारी रखा। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें राजनीति मे अवसर मिलेगा तो वे राजनीति में सुधार का कार्य करेंगे। वे सिर्फ सांसद बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनो मैं पंजाबी और हिन्दी फिल्म कार्य करने के साथ एक शो में भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि साफ सुथरी कॉमेडी करने में ही मजा है और उसके माध्यम से लोगों को जागरूकता संदेश दिया जा सकता है। 

 

उन्होंने बताया जीवन को कभी उन्हें अपने पास तनाव को भटकने नहीं दिया। बल्कि तनाव को नजदीक लाकर उसे दूर भगाया है। इन दिनों राजस्थान मे गंगानगर में दादी की याद में स्कूल खुला है जहां पर बच्चों को आत्मनिर्भर बनाया जाता है और उन्हें अपने सपने पूरे करना का अवसर प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि वे भी देश की सेवा करने के लिए सैना मे भर्ती होना चाहते थे लेकिन उनके कद ने उनका साथ नहीं दिया। इसलिए उनके स्कूल मे बच्चों को 6वीं कक्षा से ही एन.डी.ए. की तैयारी करवाई जाती है। 

 

उन्होंने ने बताया उनका बेटा इन दिनो थिएटर के गुरु सीख रहा है तो दूसरा एनिमेशन मे किस्मत आजमाने वाला है। उन्होंने ने बताया कि कलाकार को किस दूसरे के नाम पर कभी काम नहीं मिलता बल्कि होनहार काम दिलाता है। उन्होंने बताया कि कलाकार बनाने के लिए उन्हें अपने अभिभावकों का घर भी छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कपिल शर्मा और सुनील बेहतरीन कलाकार है। दोनों के झगड़े का कारण समझ से बाहर है। उन्हें लाइव शो करने में मजा आता है। टीवी मे प्रोड्यूसर के रूप मे कार्य करने की बजाय हीरो के रूप मे कार्य करना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि वे शुरू से ही गर्लफ्रैंड और नशे के चक्कर से दूर रहे तभी आज वे सफल हो सकें हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News