इस वीकेंड सुहावना रहेगा मौसम, बरसेगी राहत की बौछार

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 02:29 PM (IST)

चंडीगढ़ : बारिश ने गर्मी से तपती गर्मी से राहत दिलाई है। गर्मी से मचा हाहाकार भी कोसे मौसम ने कम कर दिया है।  इस हफ्ते वीकएंड भी अच्छा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही मैक्सिमम टेम्प्रेचर अगले तीन दिनों में 36 डिग्री तक ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में बुधवार को मैक्सिमम टेम्प्रेचर 31.7 डिग्री रहा। वहीं मिनिमम टेम्प्रेचर 24.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। दूसरी तरफ मैक्सिमम ह्यूमिडिटी चंडीगढ़ में 80 परसेंट रही, जबकि मिनिमम 60 परसेंट। बुधवार को चंडीगढ़ के कुछ सेक्टरों में सुबह बारिश हुई। 

 

जानकारी के मुताबिक वीरवार को मैक्सिमम टेंप्रेचर 33 डिग्री तक रहेगा। मिनिमम 24 डिग्री तक रहेगा। बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना। वहीँ शुक्रवार को मैक्सिमम टेंप्रेचर 35 डिग्री तक रहेगा। मिनिमम 25 डिग्री तक रहेगा। बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना। शनिवार को मैक्सिमम टेंप्रेचर 36 जबकि मिनिमम 25 डिग्री तक रहेगा। बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News