चंडीगड़ के अंकित ने विजय हजारे ट्रॉफी में किया ऐसा कारनामा कि धोनी भी हुए इनके मुरीद

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 03:01 PM (IST)

चंडीगढ़: शहर के युवा क्रिकेटर अंकित कौशिक ने छक्के  लगाने के मामले में टीम इंडिया के सबसे सफल रहे कप्तान एम.एस. धोनी की बराबरी की है। लेकिन इस कारनामे में कौशिक धोनी से एक कदम पीछे रह गए। वैसे तो युवराज सिंह सिक्सर किंग के नाम से जाना जाता है, लेकिन युवा अंकित कौशिक ने भी छक्के लगाने का यह बड़ा कारनामा विजय हजारे ट्रॉफी में कर दिखाया है। इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में चंडीगढ़ के अंकित कौशिक छक्के लगाने में एम.एस. धोनी से एक पायदान पीछे रहे। विजय हजारे ट्रॉफी में धोनी ने 8 मैचों में 14 छक्के लगाए, अंकित ने 6 मैचों में 13 छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया। 


धोनी ने कहा शाबाश...
अंकित का औसत धोनी से बेहतर रहा। विजय हजारे ट्रॉफी में धोनी की अगुवाई में झारखंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। अंकित कौशिक ने हिमाचल प्रदेश की तरफ से खेलते हुए अपनी डेब्यू सीरीज में बेहतर खेल दिखाया है। टूर्नामेंट में सौरभ तिवारी 8 मैचों में 20 छक्के लगा पहले स्थान पर रहे।
केदार जाधव 7 मैचों में 17 छक्के लगा दूसरे स्थान पर रहे। महेंद्र सिंह धोनी ने 8 मैचों में 14 छक्के लगाए और अंकित कौशिक ने 6 मैचों में 13 छक्के लगाए। अंकित ने बताया कि उनके प्रदर्शन के बाद केदार और धोनी ने उन्हें शाबाश कहकर उनक हौंसलाअफजाई की। 

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज हॉफ सेंचुरी बनाई...
चंडीगढ़ के अंकित कौशिक के पिता कपिल देव चंडीगढ़ में इंस्पेक्टर हैं। वे हैंडबाल नेशनल प्लेयर रह चुके हैं। अंकित ऑल राउंडर हैं। अंकित बताते हैं कि विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने सबसे तेज हाफ सेंचुरी भी बनाई। 27 बॉल पर उन्होंने 50 रन बनाए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News