कटी महिला की चोटी, पति ने बुलाई पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2017 - 09:24 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): रामदरबार फेज-1 स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर सो रही महिला की चोटी सोमवार सुबह कट गई। महिला का पति कमरे में गया तो पत्नी बैड पर बेहोश थी और नीचे उसकी कटी हुई चोटी पड़ी हुई थी। अमरजीत ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

 पी.सी.आर. ने महिला को जी.एम.सी.एच. 32 में दाखिल करवाया। अमरजीत की शिकायत पर चोटी काटने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

 मकान नंबर 508 निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि वह दूसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई बच्चन सिंह के साथ ग्राऊंड फ्लोर पर बैठा हुआ था।

 जब वह दूसरी मंजिल पर गया तो पत्नी राधा बैड पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उसकी चोटी कटकर जमीन पर पड़ी हुई थी। उन्होंने पत्नी को उठाने की कोशिश की लेकिन वह उठी नहीं। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। राधा ने होश आने के बाद बताया कि उसे चोटी काटने के बारे में कुछ पता नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News