दरगाह के सेवादार ने सोशल साइट पर फोटो और वीडियो को शेयर कर ढूंढ निकाले चोर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2017 - 12:46 PM (IST)

चंडीगढ़ : सैक्टर-38 लाइट पॉइंट के साथ पीर दौलत शाह की दरगाह 20 मार्च की रात कुछ लड़कों ने गल्ले में रखे करीब 60 हजार रुपए चोरी कर लिए। लेकिन यह वारदात दरगाह पर लगे सी.सी.टी.वी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पीर दरगाह कमेटी द्वारा दरगाह में सी.सी.टी.वी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दी गई। शिकायत देने के बाद एक सेवादार ने फुटेज से फोटो निकालकर और वीडियो को वॉट्स एप्प और फेसबुक पर शेयर कर दिया। जिसके बाद ही दरगाह पर कुछ लड़के आए। लड़कों ने दरगाह वालों को बताया कि जिन लड़कों की फुटेज वायरल है वह उनके साथ ही सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। फिर दरगाह के मेंबर्स ने खुद चोरों को उनके घर जाकर दबोच लिया। इसके बाद उन्हें थाना पुलिस को सौंप दिया गया। इस के जरिए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है जबकि उनके बाकी दो साथियों की तलाश जारी है, जिनकी पहचान पुलिस ने कर ली है। सैक्टर -39 थाने के एस.एच.ओ राजदीप सिंह ने कहा कि यह सभी लड़के नाबालिग हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News