सिटी ब्यूटीफुल को गंदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, सफाई कर्मचारियों पर केस

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2017 - 08:24 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील) : हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने सैक्टर-17 स्थित थ्रीबेज बिल्डिंग के बाहर कूड़े की ट्राली खाली कर दी। सड़क पर कूड़ा पड़े होने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ तो परमिंदर सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने कूड़ा फैंकने वाले कुलदीप सिंह, गुरचरण सिंह, सरबजीत सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

थ्रीबेज बिल्डिंग के कर्मचारी परमिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि  सोमवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे। वे हड़ताल के दौरान कूड़े की ट्राली लेकर आए और थ्रीबेज बिल्डिंग के बाहर कूड़ा फैंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर कूड़ा फैंकने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News