USOL में भरी B.Ed की सिर्फ 30 फीसदी सीट्स

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2017 - 11:58 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यू.एस.ओ.एल.) में बी.एड. की महज 30 फीसदी सीट्स ही भर पाई हैं। डिस्टैंस एजुकेशन से बी.एड. करने के लिए एन.सी.टी.ई. से अप्रूव्ड संस्थानों से एन.टी.टी., जे.बी.टी. या अन्य कुछ नियम कड़े करने के बाद ये सीटें 3 साल से ऐसे ही खाली रह जाती हैं। पंजाब के कालेजिस में भी बी.एड. की 5 हजार सीट्स खाली रह गई हैं। 

 

जानकारी के मुताबिक यू.एस.ओ.एल. में बी.एड. की कुल 800 सीट्स हैं, लेकिन इन पर महज 236 स्टूडैंट्स ने ही दाखिला लिया है। जबकि पहले ये सभी सीट्स भर जाती थीं। गाईडलाइंस बदलने के बाद से ये सीट्स खाली रह जाती हैं। गाईडलाईन बदलने से अधिकतर डिस्टैंस एजुकेशन इंस्टीच्यूट में यह दिक्कत आ रही है। 

 

राजस्थान से आए हैं ज्यादा स्टूडैंट :
इस बार पी.यू. के यू.एस.ओ.एल. के बी.ए. विभाग में करीब 50 स्टूडैंट्स ने दाखिला लिया है। यानि 236 में से 50 स्टूडैंट राजस्थान से हैं। बी.एड. की जो सीट्स पजाब, हरियाणा या क्षेत्रीय स्टूडैंट्स से भरनी चाहिए थी उन पर दूर स्थित राज्यों के स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया। 

 

रैगुलर बी.एड. :
हालांकि बी.एड. के रैगुलर 1 साल के कोर्स की अवधि भी दो साल कर दी है। इसके बाद पंजाब के कालेजिस में बी.एड. की काफी सीट्स खाली पड़ी हैं। चंडीगढ़ के सभी कालेजिस में रैगुलर बी.एड. की सीट्स भी भर गई हैं। 

 

देखा जाए तो पंजाब के बी.एड. कालेजिस में इस बार एडमिशन प्रक्रिया पी.यू. प्रबंधन की तरफ से की गई है। पंजाब के कालेजिस में बी.एड. में एंट्रैंस के साथ दाखिला दिया गया है, जबकि चंडीगढ़ के कालेजिस में स्टूडैंट्स को बिना एंट्रैंस के दाखिला दिया गया है। 

 

5 हजार सीट्स खाली :
पंजाब से संबंधित बी.एड. कालेजिस में इस समय करीब 5 हजार सीट्स खाली हैं। हालांकि इन कालेजिस इन कुल 23 हजार के करीब 23 हजार सीट्स थी, जिसके लिए 16 हजार ने आवेदन किया था। इसके बाद कालेजिस में 9 हजार सीट्स खाली रह गई थी। 

 

खाली सीट्स भरने के लिए स्टूडैंट कोर्ट चले गए थे, जिसके बाद फिर से एंट्रैंस हुआ था, जिसमें 4 हजार स्टूडैंट्स ने एंट्रैंस दिया। इसके बाद 5 हजार सीट्स अभी कालेजिस में खाली पड़ी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News