1008 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, अग्रसेन जयंती का आगाज

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2017 - 10:27 PM (IST)

पंचकूला (मीनाक्षी): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा महाराजा अग्रसेन की 5141वीं जयंती पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम के वरिष्ठ अतिथि उद्योग पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग, रेखा गुप्ता, पवन गर्ग ने की। हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने मेहमानों का स्वागत किया। अग्रोहा स्मारक में अग्रबन्धुओं मंगल आरती, उसके बाद हवन यज्ञ और ध्वजारोहण किया गया। अग्रसेन जी की प्राचीन मंदिर से अग्रविभूति स्मारक तक 1008 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, राज्यपाल ने अग्र विभूति स्मारक के भगवान सूर्यनारायण मुख्य द्वार का शिलान्यास किया और अग्र सरोवर में नर्मदा नदी का जलाभिषेक करके अवलोकन किया। अग्र सरोवर का एकता अखंडता प्रतीक बताया। राज्यपाल ने कहा अग्रवाल समाज का इतिहास हमेशा से ही गौरवमय रहा है। अग्रसेन जी कलयुगी के अवतारी थे। आज भी देश को उनकी जरूरत है। कुलभूषण गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ऐसे कर्मयोगी लोकनायक हैं, जिन्होंने बाल्यकाल से ही संघर्षों से जूझते हुए अपने आदर्श जीवन कर्म से, सकल मानव समाज को मानवता का जीवन दर्शाया।

कुलभूषण गोयल ने बताया कि 20 सितम्बर को अग्र तीर्थ स्थापना महोत्सव होगा। अग्र सरोवर की पूजा अर्चना, अग्र सरोवर में 108 तीर्थ स्थानों का जलाभिषेक, संतों और अतिथियों का मार्ग दर्शन, प्रसाद वितरण एवं शाम 7 बजे से गायिका संगीता गुप्ता द्वारा भगवान अग्रसेन की भजन संध्या पेश की जाएगी। कुलभूषण गोयल ने बताया कि 21 सितंबर को भगवान अग्रसेन का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। कुलभूषण गोयल ने बताया कि अग्रोहा में बनाई गई धर्मशाला में 54 कमरे तैयार हो गए हैं। इसमें मंगलाचरण आरती, यज्ञ आयोजन होगा। इस मौके पर डी.पी जनरल वत्स, प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण गोयल, गोपाल गोयल, सी.बी. गोयल, कृष्ण गर्ग, तेजपाल गुप्ता, पुनित बंसल उपस्थित थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News