University खोलेगा रिलायंस, फ्यूचर के नेता और खिलाड़ी करेगा तैयार

punjabkesari.in Sunday, Mar 11, 2018 - 04:43 PM (IST)

मुंबई: रिलायंस फाउंडेशन ने अत्याधुनिक शोध एवं अनुसंधान के लिए विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की है। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता अंबानी ने यह घोषणा की। यह विश्वविद्यालय अत्याधुनिक शोध एवं नवोन्मेष पर केंद्रित होगा। साथ ही यह भविष्य के नेता, संगीतकार, वैज्ञानिक और ओलंपिक खिलाड़ी तैयार करेगा। रिलायंस फाउंडेशन देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े फाउंडेशन में सेएक है। नीता अंबानी ने कहा कि खेल और शिक्षा दो स्तंभ हैं जिनके बूते आने वाले समय में देश आगे बढ़ेगा। इस दौरान उनके पति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी भी मौजूद थे।

‘समानता के लिए सभी को शिक्षा और खेल’ विषय पर अपने संबोधन में नीता अंबानी ने कहा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ और बड़ी कंपनियों का एक जीवन काल होता है, लेकिन शिक्षा संस्थानों के मामले में ऐसा नहीं होता। ये असीमित समय के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा और खेल, कला और संस्कृति पर केंद्रित होगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह संस्थान कब तक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों से गठजोड़ करेगा और भविष्य की ज्ञान और कौशल वाली पीढ़ी तैयार करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News