NDMC की बैठक में फैसला, नीलाम होगा दिल्ली का ताज मान सिंह होटल

punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2017 - 11:43 AM (IST)

नई दिल्ली: लुटियन जोन स्थित ताज मान सिंह होटल की नीलामी की जाएगी। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एन.डी.एम.सी.) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। परिषद के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर ने बताया कि बैठक में होटल को नीलाम करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि होटल की लीज खत्म हो गई है, इसलिए इसकी नीलामी का फैसला किया गया है।

तंवर ने बताया कि 2 माह के भीतर नीलामी का काम पूरा कर लिया जाएगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि उच्चतम न्यायालय पहले ही ताज मान सिंह की नीलामी को स्वीकृति दे चुका है। ताज मान सिंह इंडिया गेट के निकट 3.78 एकड़ में फैला हुआ है। फिलहाल यह होटल टाटा समूह के इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आई.एच.सी.एल.) के पास लीज पर है।

यह होटल 10 अक्तूबर 1978 को 33 वर्ष के लिए आई.एच.सी.एल. को लीज पर दिया गया था। यह लीज 10 अक्तूबर 2011 को खत्म हो गई थी। इसके बाद से 9 बार लीज की अवधि बढ़ाई गई। उच्चतम न्यायालय ने नीलामी को मंजूरी देते हुए कहा था कि यदि उसकी निविदा ऑनलाइन नीलामी में स्वीकृत नहीं होती है तो उसे होटल खाली करना होगा। उच्चतम न्यायालय ने टाटा समूह को 6 माह का समय दिया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News