सिन्हा ने गिनाई टैलीकॉम मंत्रालय की उपलब्धियां, दिया 3 साल का ब्यौरा

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2017 - 03:07 PM (IST)

नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने मीडिया को अपने मंत्रालय की उपलब्धि गिनाई। उन्होंने कहा कि तीन साल के अंदर ही भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल धारक देश बन गया है।

कॉल ड्रॉप नहीं रहा बड़ा मुद्दा
सिन्हा ने बताया कि चीन के बाद मोबाइल ग्राहकों की संख्या में भारत दूसरे नंबर पर है। स्पेक्ट्रम निलामी पारदर्शिता के साथ हुई जिस पर विरोधी भी सवाल नहीं उठा सकते। नक्सली इलाकों में 2900 मोबाइल टॉवर लगा दिए हैं। बी.एस.एन.एल. 25000 वाई-फाई स्पॉट ग्रामीण इलाकों में बनाएगा। मोबाइल में पैनिक बटन अनिवार्य कर दिया गया है। कॉल ड्रॉप बड़ा मुद्दा था, लेकिन अब वो मुद्दा नहीं रह गया। पर इस पर लगातार निगरानी की जरुरत है। पहले टैलीकॉम सेवाओं पर 15 फीसदी सर्विस टैक्स लगता है। जी.एस.टी. काउंसिल ने 18 फीसदी जी.एस.टी. तय किया है। ये सही है 3 फीसदी टैक्स बढ़ा है।

ट्वीटर सेवा की हुई शुरुआत
दो अगस्त 2016 को ट्वीटर सेवा शुरु की गई, जो सक्रिय ढ़ंग से काम कर रही है। एम.टी.एन.एल. ने एक स्पेशल प्रोग्राम लांच कर फाइबर लेंथ को दिल्ली और मुंबई में बढ़ाने का कार्य किया है और कॉपर लेंथ को कम किया है, जिससे कि इंटरनेट सुविधा अच्छी हुई। सांसदों के आवास पर एम.टी.एन.एल. ने नेटवर्क लगाने का कार्य पूरा किया है, साथ ही ऐतिहासिक स्थलो पर भी इंटरनेट उपलब्ध कराया जा रहा है। मुंबई में यातायात पुलिस के लिए एम.टी.एन.एल. कार्यरत है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News