बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सैंसेक्स 33 अंक चढ़ा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 03:44 PM (IST)

नई दिल्लीः घरेलू बाजारों में अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली थी। आज सैंसेक्स 135 अंक बढ़कर 31,394 अंक पर वहीं निफ्टी 61 अंक उछलकर 9816 के स्तर पर खुला था। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 33.00 अंक यानि 0.11 फीसदी बढ़कर 31,291.85  पर और निफ्टी11.20 अंक यानि 0.11फीसदी बढ़कर 9,765.55 पर बंद हुआ है

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी गिरकर 14926 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 15125 तक पहुंचा था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,650 के नीचे बंद हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 17930 तक पहुंचा था। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक गिरकर बंद 15410 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 15585 तक पहुंचा था।

पावर शेयरों में बिकवाली का दबाव
ऑटो, एफ.एम.सी.जी., आई.टी., मेटल, पी.एस.यू. बैंक, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.9 फीसदी और पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी के एफ.एम.सी.जी., आई.टी. और मेटल इंडेक्स सुस्त होकर बंद हुए हैं। बी.एस.ई. के रियल्टी इंडेक्स में 1.2 फीसदी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.6 फीसदी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 0.6 फीसदी और पावर इंडेक्स में 1.1 फीसदी की कमजोरी आई है।


आज के टॉप गेनर
-HCL-INSYS    
-FCONSUMER    
-SUPREMEIND
-TRENT    
-CONCOR

आज के टॉप लुसर
-RELIGARE    
-ICIL    
-INDHOTEL
-VIDEOIND    
-RECLTD


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News