रिकॉर्ड हाई के करीब निफ्टी , सैंसेक्स 250 अंक चढ़कर बंद

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 03:49 PM (IST)

नई दिल्लीः मिले-जुले ग्लोबल संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। सैंसेक्स 66 अंक बढ़कर 32248 अंक पर और निफ्टी 27 अंक चढ़कर 10124 अंक पर खुला था। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 250.47 अंक यानि 0.78 फीसदी बढ़कर 32,432.69 पर और निफ्टी 64.60 अंक यानि 0.64  फीसदी बढ़कर 10,161.00 पर बंद हुआ है।

मिडकैप इंडेक्स सपाट होकर बंद
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दिग्गज शेयरों जैसा जोश देखने को नहीं मिला। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट होकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

बैंक निफ्टी 1.4 फीसदी मजबूत
बैंकिंग, मेटल, आईटी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। बैंक निफ्टी 1.4 फीसदी की मजबूती के साथ 24,689 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि आज एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, ऑयल एंड गैस और कैपिटल गुड्स शेयर थोड़े दबाव में नजर आए।

आज के टॉप गेनर 
-SOBHA    
-OBEROIRLTY    
-BHARTIARTL    
-NETWORK18    
-KTKBANK

आज के टॉप लुसर 
-IBREALEST    
-IIFL
-GHCL    
-BOMDYEING    
-WELSPUNIND


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News