शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी, सैंसेक्स 103 अंक मजबूत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2017 - 06:08 PM (IST)

मुंबईः स्थानीय शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन तेजी रही और सैंसेक्स 103 अंक से अधिक की तेजी के साथ 5 महीने के उच्च स्तर 28,864.71 अंक पर बंद हुआ।  रिलायंस जियो के लिए शुल्क योजना पेश किए जाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 8 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित सैंसेक्स मजबूती के साथ 28,822.40 अंक पर खुला और पूरे दिन ऊपर बना रहा। एक समय यह 28,963.52 अंक के तक चढ़ गया था लेकिन अंत में यह 103.12 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,864.71 अंक पर बंद हुआ।  

पिछले वर्ष 8 सितंबर के बाद यह सैंसेक्स का उच्चतम स्तर है। उस समय यह 29,045.28 अंक पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 19.05 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,926.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,960.75 से 98,905.25 अंक के दायरे में रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News