मोदी सरकार की सालगिराह पर बाजार में बहार, सैंसेक्स पहली बार 31000 के पार

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 02:20 PM (IST)

नई दिल्लीः आज मोदी सरकार की सालगिराह पर शेयर बाजार में बहार आ गई। लंबे समय से जारी तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सैंसेक्‍स 31,034 प्वाइंट्स के साथ अब तक के ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी ने भी 9532.60 का पुराना रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 9592 का नया शिखर छुआ। मेटल, ऑटो, एफ.एम.सी.जी., बैंकिंग, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर डुरेबल्स, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में खरीददारी से घरेलू स्टॉक मार्कीट रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने में कामयाब हुआ। फिलहाल, सैंसेक्स 258 अंक चढ़कर 31,008 पर और निफ्टी 78 अंक की तेजी के साथ 9,588 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंचे ये स्टॉक्स
शुक्रवार को रिकॉर्ड तेजी के बीच वेस्ट कॉस्ट पेपर, केसर इंटरप्राइज, रिनैएस्सेंस ज्यू, टाटा स्टील, लक्ष्मी फाइनेंस, वोल्टास, मिंडा इंडस्ट्रीज, जे.एस.डब्ल्यू. होल्डिंग्स, ग्लोबल वेक्ट्रा, इलेक्ट्रोथर्म, पी.डी.एस. मल्टीनेशनल फैशंस, वीजमैन फॉरेक्स, स्टार पेपर मिल्स, एम्म.बी. इंडस्ट्रीज, अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड, क्रॉम्पटन ग्रीव्स, राजेश एक्सपोर्ट्स, टी.पी.एल. प्लासटेक, एल.एंड.टी. लिमिटेड और के.ई.सी. इंटरनेशनल के शेयर्स 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंच गए। 

मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल
आज मेटल, एफ.एम.सी.जी., मीडिया और ऑटो शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा तेजी मेटल इंडेक्स में दिख रही है, जिसके चलते निफ्टी का मेटल इंडेक्स 2.27% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स 0.96% और ऑटो इंडेक्स 0.82% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।

PSU बैंक में दबाव
आज के कारोबार में पी.एस.यू. बैंकों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जबकि प्राइवेट बैंकों में खरीददारी देखने को मिल रही है। पी.एस.यू. बैंकों में दबाव के चलते निफ्टी पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स 0.24% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में उछाल
लार्जकैप शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है, जिसके चलते बी.एस.ई. मिडकैप इंडेक्स में 1.07% का उछाल आया है, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.92% मजबूत हुआ है, वहीं बी.एस.ई. स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.17% की मजबूती दर्ज की गई है।

टाटा स्टील टॉप गेनर
कारोबार के दौरान सैंसेक्‍स पर सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील में देखने को मिली रही है। स्टॉक 3.65% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, आई.टी.सी., ल्युपिन, अडाणी पोर्ट्स, विप्रो, मारुति, डॉ. रेड्डीज, कोल इंडिया, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं सिप्ला, एल.एंड.टी., एस.बी.आई., टी.सी.एस., एच.यू.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, गेल, बजाज ऑटो में गिरावट है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News