लाल निशान में बाजार, सैंसेक्स 67 अंक गिरकर 32802 पर बंद

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2017 - 03:50 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 67.28 अंक यानि 0.20 फीसदी गिरकर 32,802.44 पर और निफ्टी 9.50 अंक यानि 0.09 फीसदी गिरकर 10,118.25 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी ने 10069.1 तक गोता लगाया था, जबकि सैंसेक्स 32682.52 तक टूटा था। कारोबार की शुरुआत में आज सैंसेक्स 55.69 अंक यानि 0.17 फीसदी गिरकर 32,814.03 पर और निफ्टी 9.50 अंक यानि 0.09 फीसदी गिरकर 10,118.25 पर खुला।

बाजार में गिरावट के कारण
आज से आर.बी.आई. की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक शुरू हुई है। हालांकि महंगाई में बढ़ोतरी की वजह से ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम ही है। इसके अलावा दुनिया की तीन बड़ी रेटिंग एजेंसियों में शामिल फिच ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान में कटौती की है। साथ ही ग्रोथ के मोर्चे पर भारत के प्रदर्शन को लगातार निराशाजनक बताया है। इसका असर भी शेयर बाजार पर हुआ है।

मिडकैप शेयरों में बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी निचले स्तरों से रिकवरी दिखी है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16812 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 16618 तक टूट गया था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स सपाट होकर 19756 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 19555.5 तक लुढ़क गया था। वहीं बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट होकर 17920 के करीब बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 17750 के नीचे तक फिसल गया था।

बैंक निफ्टी में मामूली तेजी
आज तेल-गैस और बैंक शेयरों से बाजार को सहारा मिला। बैंक निफ्टी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 25,125 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि आज ऑटो, आईटी, मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यरेबल्स और पावर शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाने का काम किया।

टॉप गेनर्स
एसबीआई, बजाज फाइनेंस, यस बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस, सन फार्मा, सिप्ला

टॉप लूजर्स
विप्रो, हीरो मोटोकॉर्प, ओएनजीसी, यूपीएल, टाटा स्टील, एनटीपीसी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News