बाजार में गिरावट, सैंसेक्स 48 अंक फिसला

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2017 - 03:48 PM (IST)

नई दिल्लीः खराब विदेशी संकेतों से आज बाजार पर दबाव नजर आया है। आज घरेलू बाजार में दिनभर सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला है। सैंसेक्स और निफ्टी 0.15 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं। निफ्टी 9140 के आसपास बंद हुआ है, जबकि सैंसेक्स 29400 के करीब बंद हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी ने 9120.25 तक गोता लगाया, जबकि सैंसेक्स 29363.3 तक टूटा था। सैंसेक्स 47.79 अंक यानि 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 29,413.66 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 11.5 अंक यानि 0.13 फीसदी गिरकर 9,139.30 के स्तर पर बंद हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आई। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ है। बी.एस.ई. के मिडकैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ है।

बैंक निफ्टी में गिरावट
मेटल, फार्मा, आई.टी., बैंकिंग और पावर शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। बैंक निफ्टी 0.2 फीसदी तक की गिरावट के साथ 21,648 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स में 0.4 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1.1 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 0.8 फीसदी और आई.टी. इंडेक्स में 0.6 फीसदी की कमजोरी आई है। बी.एस.ई. का पावर इंडेक्स 0.6 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।

रियल्टी इंडेक्स में तेजी
हालांकि रियल्टी, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में खरीदारी दिखी है। बी.एस.ई. का रियल्टी इंडेक्स 8.8 फीसदी तक उछलकर बंद हुआ है। बी.एस.ई. के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.8 फीसदी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News