गिरावट के साथ बद हुआ शेयर बाजार, सैंसेक्स 39 अंक गिरा

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2017 - 03:55 PM (IST)

नई दिल्लीः कल की शानदार तेजी के बाद शेयर बाजार में आज सुस्ती का रुख रहा। अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार सीमित दायरे में घूमते रहे। आज के कारोबार में निफ्टी 9922.55 तक पहुंचा था, तो सैंसेक्स ने 32057.12 तक दस्तक दी थी। अंत में निफ्टी 9875 के आसपास बंद हुआ है, तो सैंसेक्स भी 31900 के करीब आ गया है 

स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी

मिडकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है, लेकिन स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी दिखी है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ है।
PunjabKesari
गैस शेयरों में बिकवाली हावी
ऑटो, एफ.एम.सी.जी., आई.टी., मीडिया, मेटल, फार्मा, पी.एस.यू. बैंक और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली हावी रही। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.5 फीसदी, एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में 0.6 फीसदी, आई.टी. इंडेक्स में 0.9 फीसदी, मीडिया इंडेक्स में 0.6 फीसदी, मेटल इंडेक्स में करीब 1 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में करीब 1 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.2 फीसदी की कमजोरी आई है।

बी.एस.ई. का ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी फिसलकर बंद हुआ है। हालांकि प्राइवेट बैंक, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी दिखी है। निफ्टी के प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई के रियल्टी इंडेक्स में 0.5 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.25 फीसदी की मजबूती आई है।

आज के टॉप 5 गेनर
-STRTECH    
-RENUKA    
-SINTEX    
-JUSTDIAL    
-FORTIS

आज के टॉप 5 लुसर
-WABAG    
-CANBK    
-VIDEOIND    
-KEC    
-HINDPETRO


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News