एस.बी.आई. ने ओ.एन.जी.सी. को पछाड़ा

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 10:42 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) ने बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) के मामले में तेल व प्राकृतिक गैस निगम (ओ.एन.जी.सी.) को पीछे छोड़ दिया। इस तरह एस.बी.आई. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गया है। शेयर बाजारों में वीरवार कारोबार बंद होने के समय एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 2,31,049.83 करोड़ रुपए रहा। यह 757.42 करोड़ रुपए अधिक है ओ.एन.जी.सी. के 2,32,345.72 करोड़ रुपए के बाजार पूंजीकरण से।

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में एस.बी.आई. 5वें स्थान पर है। ओ.एन.जी.सी. का स्थान 7वां है। सबसे मूल्यवान कंपनी टी.सी.एस.: वहीं बाजार बंद होने के समय सबसे मूल्यवान कंपनी टी.सी.एस. ही रही जिसका बाजार मूल्यांकन 4,58,784.59 करोड़ रुपए रहा। उसके बाद रिलायंस का नंबर रहा जिसका मूल्यांकन 4,45,237.53 करोड़ रुपए रहा। वहीं एच.डी.एफ.सी. बैंक का 3,72,631.37 करोड़ रुपए, आई.टी.सी का 3,39,397.88 करोड़ रुपए, एच.डी.एफ.सी. का 2,40,992.68 करोड़ रुपए, इंफोसिस का 2,13,076.07 करोड़ रुपए, आई.ओ.सी. का 2,07,589.94 करोड़ रुपए व एच.यू.एल. का 1,98,276.07 करोड़ रुपए बाजार मूल्यांकन रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News