RIL का मार्कीट कैप 5 लाख करोड़ रुपए के पार, TCS को भी पछाड़ा

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 01:22 PM (IST)

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्री एक बार फिर देश की नंबर वन कंपनी बन गई है। कंपनी के शेयर आज 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 5 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया।

आज शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर 1,559 रुपए के ऊपरी स्तर तक गया जो करीब 9 साल में सबसे ज्यादा भाव है। बीते एक साल में कंपनी के शेयर ने 930 रुपए का निचला स्तर छुआ है और उस निचले स्तर से रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर 67 फीसदी तक बढ़ चुका है।

TCS को पछाड़ा
रिलायंस जियो की लॉन्चिंग के बाद कंपनी के साथ फोर जी ग्राहकों की संख्या में तेजी से बढ़ौतरी हुई जिससे कंपनी के शेयर में भी एकतरफा तेजी देखने को मिली। पहली सितंबर 2016 से लेकर अब तक रिलायंस जियो का शेयर 52 फीसदी तक बढ़ चुका है।जियो के दम पर रिलायंस इंडस्ट्री ने मार्कीट कैप के लिहाज से टी.सी.एस. को पछाड़ दिया है। रिलायंस इंडस्ट्री का मार्कीट कैप 5 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है वहीं टी.सी.एस. का मार्कीट कैप 4.6 लाख करोड़ रुपए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News