रिलायंस ने फिर रचा इतिहास, बनी No.1 कंपनी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 02:09 PM (IST)

नई दिल्लीः मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए बड़ा मुकाम हासिल किया है। मार्कीट कैप के लिहाज से टी.सी.एस. को पीछे छोड़कर देश की नंबर-1 कंपनी बन गई।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जियो को शानदार रिस्पॉन्स मिलने से कंपनी के शेयर में बड़ी तेजी देखने को मिली है। एक सितंबर से अब तक कंपनी का शेयर 40 फीसदी उछल गया है। इससे निवेशकों के साथ-साथ मुकेश अंबानी की संपत्ति की वैल्यू भी बढ़ गई है।

शेयर में आई जोरदार तेजी के बाद मंगलवार को RIL की मार्कीट कैप टी.सी.एस. की मार्कीट कैप से ज्यादा हो गई। एक्सचेंज के मुताबिक RIL की मार्कीट कैप 4.58 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, टी.सी.एस. की मार्कीट कैप 4.57 लाख करोड़ रुपए है। इस लिहाज से RIL देश की नबंर -1 कंपनी हो गई है।

अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में 40 फीसदी हिस्सेदारी है। लिहाजा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी से उनकी संपत्ति की वैल्यू भी बढ़ रही है। इसीलिए दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी 23वें नंबर पर पहुंच गए। उनकी संपत्ति में 6 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। इसे साथ ही मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 29.7 बिलियन डॉलर हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News