उत्तरी राज्यों में नई कपास शीघ्र मंडियों में आने की सम्भावना

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 11:23 AM (IST)

जैतो : भारत के विभिन्न कपास उत्पादक राज्यों की मंडियों में अब तक लगभग 3 करोड़ 39 लाख गांठ रूई पहुंचने की सूचना है। आजकल देश में कपास की आमद काफी कमजोर पड़ चुकी है और अब कपास आमद लगभग 8000-10,000 गांठ रह गई है। उत्तरी राज्यों में नई कपास शीघ्र मंडियों में आने की सम्भावना है। सूत्रों के अनुसार आगामी नए कपास सत्र 2017-18 के लिए किसानों ने कपास की बुआई से देशभर में भारी उत्साह दिखाते हुए इस बार गत वर्ष के मुकाबले रिकार्ड बुआई की है।

रूई दलाल अतुल शर्मा सिरसा के अनुसार अब तक देश में 116.8 लाख हैक्टेयर में व्हाइट गोल्ड की बुआई हुई है जिसमें पंजाब 3.82 लाख हैक्टेयर, हरियाणा 6.56 लाख, राजस्थान 6.15 लाख, गुजरात 26.35 लाख, मध्य प्रदेश 5.76 लाख, महाराष्टï्र 40.16 लाख, आंध्र प्रदेश 4.05 लाख, तेलंगाना 17.47 लाख, कर्नाटक 4.08 लाख, तमिलनाडु 0.55, उड़ीसा 1.444 व अन्य राज्य 0.286 क्षेत्र में बुआई की है। इस बार कपास बुआई का आंकड़ा 120 लाख हैक्टेयर पार हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News