प्याज की कीमतों में आई गिरावट

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 12:55 PM (IST)

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में प्याज की कीमतों में गिरावट आई है। वहां प्याज 400 रुपए से 800 रुपए क्विंटल बिक रहा है यानि किसानों को प्रति किलो प्याज के बदले मुश्किल से 4 से 8 रुपए तक हासिल हो पा रहे हैं। महाराष्ट्र की ज्यादातर मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 500 रुपए या इसके भी नीचे का स्तर छू चुका है। वहीं जलगांव और अहमदनगर में प्याज का न्यूनतम भाव 300 रुपए तक लुढ़क गया है।

दरअसल भारी मात्रा में प्याज की आवक हो रही है। ऐसे में कीमतों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि प्याज एक्सपोर्ट पर सरकार की ओर से रियायत देने के बावजूद कीमतों को कोई सपोर्ट नहीं है। पिछले एक महीने में कीमतों में करीब 25 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News