म्यूचुअल फंड खातों की संख्या आठ महीने में 95 लाख बढ़ी

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 01:07 PM (IST)

नई दिल्लीः खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी के चलते देश में म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या मौजूदा वित्त वर्ष के पहले आठ महीने में 95 लाख बढ़ी। यह संख्या इस साल नवंबर के आखिर में 6.5 करोड़ रही जो कि अब तक उच्चतम स्तर है। यहां फोलियो से आशय उस संख्या से है जो कि व्यक्तिगत निवेशक खातों को दी जाती है हालांकि एक निवेशक कई खाते रख सकता है। 
 
भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार 42 सक्रिय फंड कंपनियों के साथ कुल निवेशक खातों की संख्या या फोलियो की संख्या बढ़कर नवंबर के आखिर में 6,49,21,686 हो गई। यह संख्या मार्च के आखिर में 5,53,99,631 थी यानी आलोच्य अवधि में इसमें 95.22 लाख की वृद्धि दर्ज की गई। फंड्सइंडिया डाट काम में म्यूचुअल फंड अनुंसधान प्रमुख विद्या बाला ने कहा कि फोलियो की संख्या में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से खुदरा श्रेणी से आई है। इसके साथ ही जमाओं पर निम्न ब्याज के साथ बाजारों में तेजी से भी निवेशक म्यूचुअल फंडों की ओर आर्किषत हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News