अब इस सरकारी बैंक ने घटाई ब्याज दरें

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2017 - 04:37 PM (IST)

नई दिल्लीः पंजाब नेशनल बैंक (पी.एन.बी.) ने चुनींदा परिपक्वता अवधि के कर्जों पर धन की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एम.सी.एल.आर.) में आज 0.25 प्रतिशत तक कटौती की घोषणा की। संशोधित दरें कल से लागू होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने इसके साथ ही अपनी आधार दर को भी 0.20 प्रतिशत घटाकर 9.15 प्रतिशत कर दिया है। पी.एन.बी. ने शेयर बाजारों को यह जानकरी दी है। इसके अनुसार, ‘बैंक ने कोष की सीमांत लागत आधारित उधारी दर एम.सी.एल.आर. में 0.20-0.25  प्रतिशत कमी है जो एक सितंबर 2017 से प्रभावी होगी।
PunjabKesari
इसके तहत बैंक ने एक दिन के उधार के लिए एम.सी.एल.आर. को 0.25 प्रतिशत घटाकर 7.75 प्रतिशत कर दिया है। इसी तरह बैंक ने एक महीने, तीन महीने व छह महीने की परिपक्वता अवधि एम.सी.एल.आर. को 0.20 प्रतिशत घटाकर क्रमश: 7.90 प्रतिशत, 8 प्रतिशत व 8.10 प्रतिशत किया है। इसने एक साल, तीन साल व पांच साल की अवधि के कर्जों के लिए एम.सी.एल.आर. को 0.20 प्रतिशत घटाकर क्रमश: 8.15 प्रतिशत, 8.30 प्रतिशत व 8.45 प्रतिशत किया है। उल्लेखनीय है कि बैंकों ने अप्रैल 2016 से एम.सी.एल.आर. प्रणाली को अपनाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News