13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाला यह शख्स दान करेगा अपनी प्रॉपर्टी

punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2017 - 01:03 PM (IST)

नई दिल्लीः नार्वे के एक अरबपति ने कहा कि वह अपने आर्थिक साम्राज्य का एक बड़ा हिस्सा समाज को दान करना चाहता है। वह इसके तहत वैज्ञानिक  समुदाय के समुद्री अनुसंधान से जुडे़ एक जहाज के लिए भी धन देगा।

181 मीटर लंबे जहाज के लिए दान करेंगे रकम
नार्वे के दसवें सबसे अधिक समृद्ध व्यक्ति के आई रोक्की (उम्र 58 वर्ष) के पास दो अरब यूरो (13650 करोड़ रुपए) की संपत्ति है। वह 181 मीटर लंबे जहाज के लिए रकम दान करेंगे पर इसकी मात्रा नहीं बताई गई है। यह जहाज 2020 में चालू होगा। नार्वे के दैनिक आफ्नेटपोस्टन के अनुसार अरबपति आई रोक्की ने कहा मैंने जो कमाया, उसका एक बड़ा हिस्सा समाज को मैं लौटाना चाहता हूं।

बनाया ये प्लान
इस अनुसंधान जहाज पर चालक दल के 30 सदस्य और 60 वैज्ञानिक होंगे। यह जहाज वल्र्डवाइड फंड फोर नेचर के साथ मिलकर बनाया जाएगा। इस जहाज का उपयोग समुद्र में प्लास्टिक के विषय पर अनुसंधान में किया जाएगा। जनवरी में दावोस में हुए वल्र्ड इकोनोमिक फोरम के नुसार दुनिया के सागरों में 2050 तक जितनी मछलियां होंगी उससे कहीं ज्यादा प्लास्टिक कचरा होगा और इसकी वजह प्लास्टिक का अत्यधिक इस्तेमाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News