दुनिया के किसी भी पते पर ले जा सकता है नया Google Earth VR

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2017 - 03:29 PM (IST)

लॉस एंजिलिसः गूगल अर्थ वर्चुअल रिएलिटी का नया फीचर यूजर्स को एक हेडसेट सिस्टम की मदद से दुनिया के किसी भी पते पर पहुंचाने और उस पर 3D में उडऩे का अनुभव करवाता है। यह जानकारी कंपनी ने दी है। गूगल अर्थ वीआर के अत्याधुनिक फीचर का इस्तेमाल करके लोग अपनी पसंद का गंतव्य चुन सकते हैं, बशर्ते वे उस स्थान का पता या नाम जानते हों।  

गूगल अर्थ वीआर में उत्पाद प्रबंधक जोआना किम ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘लोग उन जगहों को जल्दी से ढूंढ लेना चाहते हैं और दोबारा वहां जाना चाहते हैं, जो उनके लिए बहुत खास हैं। फिर चाहे वह बचपन का घर हो या छुट्टी मनाने का पसंदीदा स्थान।’’ 

किम ने कहा कि यूजर्स एक पता या किसी स्थान का नाम डाल सकते हैं और 3D हेडसेट का इस्तेमाल करके वहां की यात्रा कर सकते हैं। आप गूगल अर्थ वीआर पर अब उपलब्ध 27 चुनिंदा स्थानों पर भी जा सकते हैं। इनमें अर्जेंटीना का पेरीतो मोरेनो और दक्षिण अफ्रीका का टेबल माउंटेन शामिल है।

क्या है गूगल अर्थ 
गूगल अर्थ एक वर्चुअल ग्लोब है, जो पृथ्वी की सैटेलाइट इमेज दिखाता है। इसमें 15 मीटर से 15 सेंटीमीटर रेंज तक की रेजोल्यूशन वाली इमेज दिखती हैं। गूगल अर्थ के जरिए कोई भी अलग-अलग लोकेशन्स की सैटेलाइट इमेज देख सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News