मेरी नियुक्ति बहुत सहज तरीके से हुई है: वेंकटेशन

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 04:33 PM (IST)

बैंगलूरः इंफोसिस के नवनियुक्ति सह चेयरमैन रवि वेंकटेशन अपनी नियुक्ति को बहुत सहज तरीके से की गई प्रक्रिया बताया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईआे) ने जो एजेंडा तय किया है यह उसमें निरंतरता बनाए रखने के लिए है।  

वेंकटेशन ने एक साक्षात्कार में कहा कि यह एक सहज तरीके से की गई प्रक्रिया है। मैं निदेशक मंडल में पिछले 6 साल से हूं और यह निरंतरता का संकेत देता है। यह बोर्ड और विशाल सिक्का ने जो एजेंडा तय किया उसे दोगुना करने के लिए है। गत गुरुवार को इंफोसिस ने स्वतंत्र निदेशक रवि वेंकटेशन को पदोन्नत कर सह चेयरमैन नियुक्त किया था। इस कदम को बोर्ड द्वारा सार्वजनिक रूप से संस्थापकों मुख्य रूप से एन आर नारायणमूर्ति के साथ सार्वजनिक विवाद को खत्म करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।   

वेंकटेशन ने कहा, "इंफोसिस में समवर्ती रूप से एक अन्य नेतृत्व बन रहा है। यह प्रवर्तक की अगुवाई वाली कंपनी से पेशेवर बोर्ड या पेशेवर सीईआे के रूप में है। उन्होंने कहा कि एेसे में हमारे समक्ष काफी चुनौतियां हैंं मुझे कई तरह की दिक्कतें दिख रही हैं। एेसे परिदृश्य में मैं निदेशक मंडल में शेषसायी का समर्थन करूंगा। विभिन्न मुद्दों पर विशाल सिक्का के साथ मिलकर काम करूंगा। वेंकटेशन ने कहा, ‘‘यदि आप तूफान के बीच से जहाज निकाल रहे हैं तो कॉकपिट में सह पायलट होना अच्छा होता है।’’   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News