पिता बनने पर 3 महीने की पैटर्निटी लीव देगी यह IT कंपनी

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 02:24 PM (IST)

नई दिल्लीः जहां महिलाओं को मां बनने पर 6 महीने की छुट्टी मिलती है, वहीं अब पिता बनने पर पुरुषों को भी तीन महीने की छुट्टी मिलेगी। मुंबई की सेल्सफोर्स नाम की आई.टी. कंपनी अपने कर्मचारियों को अब तीन महीने की पैटर्निटी लीव देगी। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी ने पैटर्निटी लीव को बढ़ाकर 6 सप्ताह कर दिया है, लेकिन यह स्टार्टअप कंपनी इससे भी एक कदम आगे निकली और अपने कर्मचारियों के लिए 12 सप्ताह की पैटर्निटी लीव की घोषणा कर दी।

पैटर्निटी लीव एक सही कदम
कंपनी के निदेशक जैनेश कुमार ने कहा, हमारा मानना है कि कर्मचारियों को पेड पैटर्निटी लीव देना सही कदम है। यह अपने कर्मचारियों के साथ व्यवहार का अच्छा तरीका है। पिता बनना एक बड़ी जिम्मेदारी का काम है खासकर तब जब अभिभावकों को अनपेड पैटर्निटी लीव लेनी पड़ती है। ऐसे में स्थितियां और ज्यादा चुनौती पूर्ण हो जाती हैं। हम चाहते हैं कि देश में लोग पैटर्निटी लीव के बारे में बात करें और महिलाओं के साथ भेदभाव को कम किया जा सके। दुनियाभर में सेल्सफोर्स में 25 हजार कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी के भारत में दिल्ली, मुंबई हैदराबाद और बंगलुरू में ऑफिस हैं।

महिलाओं को मिलती है 6 माह की मैटरनिटी लीव
बच्चे होने के बाद काम और जिंदगी के बीच बैलैंस करने में पुरुष और महिला दोनों को ही दिक्कतें आती हैं। ऐसे में छुट्टियां उनकी काफी मदद कर सकती हैं। हाल ही में भारत सरकार ने महिलाओं के लिए मैटरनिटी लीव को बढ़ाकर 6 माह कर दिया है। कुछ कंपनियों ने इसमें सरोगेसी और एडॉप्टेशन को भी जगह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News