मुंबई है दुनिया का 16वां सबसे महंगा शहर

punjabkesari.in Thursday, Mar 08, 2018 - 01:10 PM (IST)

मुंबईः एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई दुनिया का 16वां सबसे महंगा शहर है। नाइट फ्रैंक इंडिया की वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई देश में सबसे महंगा शहर है और यहां 10 लाख डॉलर यानि करीब साढ़े 6 करोड़ रुपए खर्च करके सिर्फ 92 स्क्वेयर मीटर जगह खरीदी जा सकती है।

दिल्ली के साथ मुंबई ही देश का ऐसा शहर है जहां पर 2017 से 2022 के बीच सबसे ज्यादा लोग पैसा बनाएंगे। और यही कारण है कि चीन और जापान के बाद एशिया में भारत अमीर लोगों के लिहाज से तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है। जहां तक निवेश की बात है तो ज्यादातर एचएनआई इक्विटी में अपना पैसा लगाना चाहते हैं और आश्चर्यजनक रूप से इनमें से कई ने 2017 में प्रॉपर्टी निवेश से खुद को दूर रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News