मुम्बई बना दुनियां का सबसे अमीर शहर, 61 लाख करोड़ रुपए है वैल्थ

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2018 - 06:04 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई दुनिया के 15 सबसे अमीर शहरों में से एक है। मुम्बई की कुल वैल्थ 950 बिलियन डॉलर (करीब 61 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है। दुनिया के सबसे अमीर शहरों की इस सूची में 3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 193 लाख करोड़ रुपए) की वैल्थ (सम्पत्ति) के साथ न्यूयॉर्क पहले नंबर पर है। यह जानकारी न्यू वल्र्ड वैल्थ की हाल ही में जारी रिपोर्ट में दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक किसी शहर की कुल वैल्थ में वहां रहने वाले लोगों की निजी तौर पर जुटाई गई कमाई शामिल की गई है। इसमें सरकार के फंड्स शामिल नहीं किए गए हैं। अरबपतियों के मामले में भी मुम्बई दुनिया के 10 शहरों में से एक है। मुम्बई में कुल 28 अरबपति रहते हैं। मुम्बई भारत का आॢथक केन्द्र है। इसके अलावा शहर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भी है जो दुनिया का 12वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। शहर में फाइनैंशियल सर्विसेज, रियल एस्टेट और मीडिया इंडस्ट्रीज हैं।

न्यूयॉर्क  के बाद दूसरा स्थान लंदन का है और उसके बाद जापान की राजधानी टोक्यो है। चौथे स्थान पर अमरीका का सान फ्रांसिस्को बे एरिया है। इसके अलावा लिस्ट में चीन की राजधानी पेईङ्क्षचग, शंघाई, लॉस एंजेल्स, हांगकांग, सिडनी, सिंगापुर और शिकागो भी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। टॉप 15 शहरों में वैल्थ के मामले में पिछले 10 सालों में सबसे तेजी से बढऩे वाले शहरों में सान फ्रांसिस्को, पेईचिंग, शंघाई, मुम्बई और सिडनी हैं।      
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News