20 दिन तक पूरे देश का खर्च उठा सकते हैं मुकेश अंबानी, जानें बाकी देशों का हाल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 10:08 AM (IST)

नई दिल्लीः देश के सबसे अमीर लोग अगर अपनी संपत्ति से अपने ही देश की सरकार चलाना चाहें तो वे कितने दिनों तक ऐसा कर पाएंगे, इसे लेकर ब्लूमबर्ग ने एक सर्वे किया है। ब्लूमबर्ग ने रॉबिन हुड सूचकांक रिपोर्ट, 2018 जारी की है। इसमें 49 देशों के सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति और उस देश की सरकार के खर्च की तुलना की गई है। इसमें बताया गया है कि सबसे अमीर व्यक्ति अपने देश की सरकार का कितने दिनों का खर्च चला सकता है।

PunjabKesari
PunjabKesari
मुकेश अंबानी की संपत्ति
मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 40.30 अरब डॉलर है और भारत सरकार का रोज का खर्च 198.72 करोड़ डॉलर। यानी मुकेश बीस दिन तक भारत सरकार का खर्च अपने दम पर चला सकते हैं। अमेरिका के अपने देश का पांच दिन का खर्च उठा सकते हैं। चीन के सबसे अमीर व्यक्ति जैक मा के पास 45.5 अरब डॉलर की संपत्ति है, लेकिन वो चीन जैसे घनी आबादी वाले देश को मात्र 4 दिन ही चला सकते हैं, जबकि साइपरस जैसे देश के सबसे अमीर शख्स जॉन फ्रेड्रिकसेन अपनी 10 बिलियन डॉलर की संपत्ति से देश को 1 साल से ज्यादा दिनों तक चला सकते हैं। इस सूची में चार महिलाएं भी हैं, जो अंगोला, ऑस्ट्रेलिया, चिली और नीदरलैंड की सबसे अमीर उद्योगपति हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News