मंहिद्रा होलिडेज 2-3 साल में जोड़ेगी करीब 600 कमरे

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2017 - 06:48 PM (IST)

नई दिल्लीः महिंद्रा होलिडेज एंड रिजार्ट इंडिया लि. अपनी विस्तार योजना के तहत अगले दो-तीन साल में करीब 600 कमरे जोडऩे पर विचार कर रही है। महिंद्रा समूह की कंपनी ने 2016-17 की सालाना रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के पास 2016-17 के अंत में 49 रिजार्ट में 3,152 कमरे थे। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी को कमरों की संख्या में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है। चार नई परियोजनाओं पर काम जारी है।

इससे अगले दो-तीन साल में करीब 600 कमरे जुडऩे की उम्मीद है। एम.एच.आर.एल. फिलहाल चार परियोजनाओं पर काम कर रही है। इसमें दो हिमाचल प्रदेश के नलधेरा और कादाघाट में है। इसके अलावा एक गोवा के असानोरा में है साथ ही केरल के अस्तामुदी में एक संपत्ति का विस्तार किया जा रहा है। ये सभी विकास के विभिन्न चरणों में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News